पटना , सितंबर 21 -- ाज्य में ट्रैक ड्राइविंग कौशल की जांच को अधिक वैज्ञानिक और मानक अनुरूप बनाने के लिए सभी जिलों में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। पिछले माह तक 32 जिलों में नया स्वचालित एवं सामान्य ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनकर पूरी तरह तैयार भी हो चुका है, जिनपर जल्द ही ड्राइविंग टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे।
परिवहन विभाग के अनुसार मोतिहारी, पूर्णिया, बांका, नवादा, भागलपुर, कैमूर, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, शिवहर, समस्तीपुर, जहानाबाद, सीतामढ़ी, रोहतास, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बेतिया, बक्सर, अररिया, वैशाली, लखीसराय, खगड़िया, सारण, मधुबनी, मधेपुरा, गया, गोपालगंज, सुपौल, अरवल, सहरसा और सिवान जिलों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष जिलों में भी कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विभाग ने कहा कि इस व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। पहले कई जगहों पर परीक्षा अनौपचारिक तरीके से होती थी, जिससे अनियमितताओं की शिकायतें आती रहती थीं। नए ट्रैक पर निर्धारित मार्ग, सिग्नल, मोड़, पार्किंग और अन्य चुनौतियों के माध्यम से उम्मीदवार की वास्तविक ड्राइविंग क्षमता का आकलन होगा। परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी होगी एवं आवेदकों के लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित