पटना , सितंबर 13 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लोकप्रिय राजनेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

डॉ. कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मस्तान के निधन से एक समर्पित जननेता का निधन हुआ है, जिनका पूरा जीवन आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री मस्तान ने जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने राजनीतिक जीवन में जनता की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित