जम्मू , दिसंबर 22 -- जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में चल रही परियोजनाओं की प्रगति, जन कल्याण से संबंधित मामलों और विभिन्न विभागों के लंबित निर्णयों की समीक्षा की गयी।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही विकास परियोजनाओं की गति की समीक्षा करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होने वाली परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी देना था। बैठक के दौरान, विभिन्न कारणों से विलंबित हो रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई और उन्हें तेजी से पूरा करने के लिये संभावित उपायों पर विचार किया गया।
बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने विभागों के कामकाज, सामने आ रही चुनौतियों और चल रहे कार्यक्रमों के तहत हासिल की गई प्रगति के बारे में जानकारी दी। मंत्रियों ने जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिये संस्थागत व्यवस्था को और मजबूत करने एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की जरूरत पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित