दुबई,0 7 अक्टूबर (वार्ता) पांचवें सीजन का कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ डीपी वर्ल्ड आईएल टी-20 सीजन 5 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ एडीकेआर का पहला मैच 'सुपर संडे' के डबल हेडर का दूसरा मैच होगा, यह मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित