बीकानेर , फरवरी 17 -- राजस्थान में बीकानेर जिले में नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने तीन किलो अफीम बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर नापासर में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास तीन किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि तस्कर की पहचान सोहनलाल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित