श्रीगंगानगर , मई 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे अवैध अफीम और उसकी बिक्री के रुपये बरामद हुए।
थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को मनजीत जाट (28) को हिरासत में लिया गया। उससे 214 ग्राम अफीम और दो लाख दो हजार पांच सौ रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई। राशि के बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित