चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 23 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक कार से अवैध अफीम एवं डोडाचूरा बरामद करके पंजाब के दम्पती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रात को पुलिस दल ने कोर्ट पुलिया के पास नाकाबंदी की। उसी दौरान चित्तौडगढ की तरफ से आ रही एक कार का चालक पुलिस वाहन को देखकर को भगा ले गया। पुलिस दल ने उसका पीछा करके उसे रोका। कार की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी मे रखे प्लास्टिक के कट्टे में छह किलो 200 ग्राम अवैध अफीम का डोडाचूरा एवं स्टेपनी से मिली प्लास्टिक की थैलियों में रखी एक किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार संदीप कुमार प्रजापत (31) और मनीषा (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पति-पत्नी हैं और पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब जिले के हैं। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित