, March 28 -- मॉस्को, 28 मार्च (स्पूतनिक) रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। अब तक दोनों देशों में से हालांकि किसी भी पक्ष ने इसकी औपचारिक मांग नहीं की है।

रूसी विदेश मंत्रालय के सलाहकार और अफगानिस्तान के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोव ने कहा, "यदि दोनों पक्ष अनुरोध करते हैं तो रूस मध्यस्थता के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।"गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किये थे। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कई नागरिकों की मौत और कई लोग घायल हुये।

इसके जवाब में 26 फरवरी को अफगानिस्तान ने डूरंड रेखा (दोनों देशों के बीच विवादित सीमा) के पास पाकिस्तानी ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया था। पाकिस्तान ने इसे 'बिना उकसावे की गोलाबारी' बताते हुए जवाबी कार्रवाई के तौर पर 'ऑपरेशन गज़ब लिल हक' शुरू करने की घोषणा की थी। इस तरह दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है, जिसे कम करने के लिए रूस ने अब मध्यस्थ की भूमिकानिभाने की इच्छा जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित