चेन्नई , जून 20 -- अफगानिस्तान ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि इस महीने में भारत में बेहद गर्मी रहती है। विकेट सूखी और सख्त लग रही है इसलिए हम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे और अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि हम पिछले दो मुक़ाबलों से सीख लेते हुए आज साझेदारियां बनाएंगे और गेंदबाजी में भी सुधार करेंगे। हमारी टीम में चार बदलाव हैं: नबी और अजमतुल्लाह खेल रहे हैं।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते। पिछले मैच में बेहद गर्मी थी और आज के मुक़ाबले में भी मौसम वैसा ही रहने वाला है। हम तमाम एरिया में निरंतरता से प्रदर्शन करना चाहते हैं। तीन बदलाव हैं, प्रसिद्ध, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्डी वापसी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित