काबुल , जनवरी 22 -- अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदोन समीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंडोल जिले में बुधवार को भारी बारिश और हिमपात के बाद यह हादसा हुआ। सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित