जयपुर , अगस्त 25 -- राजस्थान के कोटा जिले में अपह्रता किशोरी को रंगबाड़ी से पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताये चली गयी सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका को कोटा के रंगबाड़ी से बरामद कर लिया। बालिका की पतासाजी पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।
उन्होंने बताया कि गत 17 जुलाई को इस बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट नान्ता थाने में दी गयी थी। इस पर पुलिस एवं मानव तस्करी विरोधी यूनिट एक विशेष टीम गठित की गयी। टीम ने सूचना, तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर लगातार बालिका की तलाश करने पर मंगलवार को बालिका के रंगबाड़ी क्षेत्र में होने की सूचना पर दोनों टीमों ने तत्काल संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित