प्रतापगढ़ , नवम्बर 08 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले मे अपराध एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त आशीष कुमार संजय को मुखबिर की सूचना पर आज रविवार को प्रतापगढ़ में कोतवाली नगर के पूरवी सहोदरपुर के पास से गिरफ्तार कर के पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रो से आज शाम मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के मामले मे वांछित अभियुक्त आशीष कुमार संजय (21)पुत्र संजय महतो निवासी चेतन नगर, डिंडौली, सूरत, गुजरात, का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित