, Sept. 30 -- पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि दो अन्य व्यक्तियों के सहयोग से वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर राजस्थान के नरेश कुमार उर्फ प्रमोद लाल सैनी के पास दो लाख रुपये में बेच दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान में छापेमारी की और अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान घटना में संलिप्त तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित