अलवर , मार्च 25 -- राजस्थान में अलवर की एक अदालत ने स्थानीय चर्चित कारोबारी मुकेश मित्तल के अपहरण और लूट के मामले में पांच आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार देते हुए चार दोषियों को आजीवन कारावास तथा एक दोषी को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने अभियुक्त भूपेंद्र, विश्वेंद्र, दयानंद और सोनू को आजीवन कारावास और मोनू को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इन सभी पर कुल 18 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार 17 सितम्बर 2018 काे अभियुक्तों ने मारुति सुजुकी शोरूम (एमजी मोटर्स) के मालिक राजेश मित्तल के घर में घुसकर लूटपाट करते हुए करीब 19 लाख रुपये और एक कार लूट ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित