चुरु , मई 09 -- राजस्थान में चूरू जिला पुलिस ने अपहरण करके डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार इनामी आरोपी धर्मेन्द्र जाट (33) को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी को चूरू लाया गया। धर्मेद्र जाट पर अपहरण करके डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर आरोप है। इस मामले में उसके दो साथी मनोज व्यास और आशीष पांचाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल जेल में हैं।
पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र जाट एक आदतन अपराधी है, जो वर्ष 2018 से लगातार अपराधों में संलग्न रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा और गुजरात राज्यों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम के छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित