पटना , अप्रैल 23 -- ग्रामीण कार्य विभाग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अपर सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रशाखा-04 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर सचिव के स्तर से प्रशाखा-4 के अधीन संचालित सभी प्रमुख कार्यों, प्राप्त पत्रों, लंबित संचिकाओं एवं प्रगति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कार्यों में दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जनहित सर्वोपरि रखा जाए।

सचिव श्री कुमार ने तकनीकी दक्षता को विभागीय कार्यकुशलता का आधार मानते हुए उन कनीय अभियंताओं को तत्काल स्मारित करने का निर्देश दिये, जिन्होंने अभी तक कंप्यूटर सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि कि वे व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क स्थापित कर संबंधित अभियंताओं को शीघ्र परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी निर्देश से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित