एमसीबी, फरवरी 03 -- त्तीसगढ़ के एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दे सीधे प्रशासन के समक्ष रखे।

मंगलवार को जिला पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार,अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इस कार्यक्रम में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित