, Sept. 8 -- आर्थिक अपराध इकाई की टीमों ने श्री विभूति के पैतृक आवास ललबेरिया, थाना चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण, पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित आशोपुर के साई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 305, बहादुरपुर (दरभंगा) स्थित उनके कार्यालय कक्ष, बहादुरपुर स्थित सरकारी आवास तथा मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर रोड नंबर-01 स्थित निजी आवास पर एक साथ तलाशी शुरू की है।छापेमारी समाप्त होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत और आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित सूचना के आधार पर बीडीओ के ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गयी।
उन्होंने बताया कि दरभंगा स्थित बीडीओ के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किये गये हैं। तलाशी के दौरान ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम से खरीदे गये कीमती जेवरात से संबंधित बिल एवं अन्य कागजात भी मिले हैं।
ईओयू अधिकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड तथा बैंक खातों से संबंधित विवरण भी जांच टीम के हाथ लगे हैं। इन दस्तावेजों और सामानों को जांच के दायरे में लिया गया है।उन्होंने बताया कि ईओयूकी टीम ने बीडीओ के कार्यालय में भी तलाशी लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई शिकायत में लगाए गए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के आलोक में की गयी है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति एवं दस्तावेजों का मामले से किस प्रकार संबंध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित