डोईवाला , जून 06 -- त्तराखंड में पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का शनिवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की इस वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित महिला के बेटे और भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार रेशम माजरी के पाल मोहल्ला निवासी मोनिका गोस्वामी अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर गई थीं। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि अलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वैलरी और नगदी गायब है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर शनिवार को फतेहपुर टांडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान चिराग बोरा और उसके मामा अमित सिंह नेगी के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित