श्रीनगर , जून 09 -- जम्मू और कश्मीर अपनी पार्टी ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर राज्य का दर्जा और 5 अगस्त, 2019 के बाद निरस्त किये गये अन्य संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए संयुक्त रूप से दबाव बनाने का आह्वान किया। पार्टी ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को समन्वित रणनीति अपनानी चाहिए और केंद्र सरकार से एक स्वर में बात करनी चाहिए।
श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने हाल ही में बैठक करके मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विशेष रूप से जम्मू - कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर विचार-विमर्श किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित