पटना , अक्टूबर 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रख्यात गजल गायक जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपनी गजलों से हर दिल में एहसास जगाने वाले श्री सिंह की आवाज और उनकी गजलों की गहराई हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी।

श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में जगजीत सिंह को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज और गजलों के माध्यम से संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी गायकी में भावनाओं की गहराई और शब्दों की संवेदनशीलता का ऐसा संगम था, जिसने उन्हें देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के साथ जगजीत सिंह की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाला गजल सम्राट बताया। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह की संगीत साधना और उनकी गजलें हमेशा संगीत प्रेमियों को भावविभोर करती रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित