चेन्नई , जून 02 -- तमिलनाडु प्रदेश भारतीय जनता (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता के. अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ दी है और उनके जन्मदिन 04 जून के अवसर पर एक नयी पार्टी बनाये जाने की संभावना है।
इससे पहले दिन में श्री अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जाता है कि उन्होंने श्री शाह को पार्टी छोड़ने के कारणों और हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार (जिसके परिणामस्वरूप उसके वोट शेयर में गिरावट आई) के कारणों के बारे में बताया।
गौरतलब है कि श्री शाह ने अन्नामलाई द्वारा दिए गए पत्र को पढ़ने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को भी तलब किया है।
श्री अन्नामलाई ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके साथ एक पत्र भी था जिसमें उन्होंने पार्टी के भीतर अपने साथ हुए भेदभाव का विस्तृत विवरण दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने अपना स्वतंत्र मार्ग चुनने के लिए राज्यसभा सीट के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित