चेन्नई , मई 11 -- तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।

राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रही अन्नाद्रमुक ने चुनाव में 47 सीटें हासिल कीं लेकिन कहा जा रहा है कि सिर्फ 17 विधायकों ने पार्टी महासचिव ईके पलानीस्वामी को अपना समर्थन दिया है। श्री पलानीस्वामी की ओर से सुबह प्रो-टेम अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र पर सिर्फ उन 17 विधायकों के हस्ताक्षर थे, हालांकि अध्यक्ष के कार्यालय से कोई बयान नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित