चेन्नई , सितंबर 14 -- तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती के मौके पर पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के कुल 180 अधिकारियों और कर्मियों को इस वर्ष के 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक' (अन्ना पदक) के लिए चुना है।
गौरतलब है कि ये पदक अधिकारियों और कर्मियों को उनके काम के प्रति अटूट समर्पण के लिए दिए जा रहे हैं। पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा, जेल और सुधार सेवा, होम गार्ड, फिंगर प्रिंट ब्यूरो और फोरेंसिक विज्ञान विभाग के अधिकारियों/कर्मियों के काम के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 15 सितंबर को डॉ. अन्नादुरई के जन्मदिन पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री मेडल की घोषणा की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित