बारां , मई 28 -- राजस्थान में बारां जिले के अंता सीट से विधायक प्रमोद जैन 'भाया' ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सीसवाली में अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करने और कालूपुरा-मदारपुरा बस्तियों को आबादी क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।
श्री भाया ने पत्र में कहा है कि योजना शुरू नहीं होने से मजदूरों, विद्यार्थियों और गरीब परिवारों को सस्ती दर पर भोजन नहीं मिल पा रहा है। दोनों बस्तियों को आबादी क्षेत्र घोषित नहीं किये जाने से लोगों को बिजली, पानी, सड़क सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।
उन्होंने दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित