बारां , मार्च 25 -- राजस्थान में बारां जिले के अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बुधवार को बारां स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की।
इस अवसर पर अन्ता विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान श्री भाया ने आमजन की विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
श्री भाया ने बताया कि अब वह जब भी बारां में रहेंगे, तब नियमित रूप से पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इससे आमजन को अपनी समस्याएं सीधे उन तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित