शहडोल , अप्रैल 26 -- मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भोलगढ़ गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रही 30 वर्षीय महिला प्रेमवती पाव पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान महिला के पति राममनोज ने शोर मचाया तो आक्रोशित हाथी ने उन पर और उनके पुत्र दीपक पाव पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित