शहडोल , मार्च 29 -- मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में एक विवाद के दौरान युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मां-बेटा फरार हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकरिया गांव में कल दोपहर रेमून बाई चौधरी और उसके पुत्र शिवराम चौधरी ने मनोज साहू नामक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार शिवराम और मृतक मनोज के बीच गांजा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित