शहडोल , अक्टूबर 31 -- मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अमरकण्टक -रीवा मार्ग पर पीछा करके जंगल में एक ऐसी लावारिस कार को पकड़ा, जिसमें 211 किलो गाँजा रखा हुआ था।
शनिवार को पुलिस ने बताया कि तड़के अँधेरे और जंगल का फायदा उठा कर आरोपी भाग गए। कार से मोबाईल और पर्स मिला है जिससे आरोपी की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार और मोबाईल मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और गांजा, कार तथा मोबाईल जब्त कर जाँच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित