श्रीगंगानगर , सितम्बर 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में पुलिस और मादक पदार्थ विरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के संयुक्त दल ने 27 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस दल अनूपगढ़ बीएसएफ पुलिया के पास गश्त कर रहा था, तभी घड़साना की ओर से एक गुजरात नंबर की एक कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा करके कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 27 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में सवार गुसाईंराम और बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित