श्रीगंगानगर , सितम्बर 02 -- राजस्थान में अनूपगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन चुघ का निर्विरोध पार्षद चुना जाना अब करीब तय हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने नामांकनपत्र तो दाखिल किया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया। इस वार्ड में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। नतीजतन एकमात्र वैध प्रत्याशी रह जाने के बाद सुमन चुघ का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
गुरुवार को अपराह्न तीन बजे नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी उन्हें विधिवत निर्वाचित घोषित कर देंगे। अनूपगढ़ नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं और मतदान नौ सितंबर को होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित