कोलंबो , जुलाई 17 -- श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर अनुष्का संजीवानी और विश्मी गुणरत्ने को टीम में वापस बुलाया है।

चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ चामरी अटापट्टू की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।संजीवानी आखिरी बार 2025 वनडे विश्व कप में श्रीलंका के लिए खेली थीं, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। विश्मी गुणरत्ने, जो पूरी तरह फिट हो गई हैं और अप्रैल में बंगलादेश के खिलाफ श्रीलंका की पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाई थीं, उनकी भी टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंका ने युवा तेज गेंदबाज रश्मिका सेववंडी को भी टीम में बुलाया है और बंगलादेश को 2-1 से हराने वाली टीम से मल्की मदारा को बाहर कर दिया है। मदारा और नुथ्यांगना के अलावा, पियुमी वथसला और सुगंधिका कुमारी को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

श्रीलंका का पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच 23 जुलाई को होगा, जबकि बाकी मैच 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित