मुंबई , सितंबर 26 -- फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने अपना म्यूजिक लेबल 'बनारस बीट' लॉन्च किया है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि संगीत के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है और इस म्यूजिक लेबल का विचार उनके मन में करीब सात-आठ वर्ष पहले आया था।

अनुभव सिन्हा ने कहा कि वह फिल्मों के अलावा भी संगीत तैयार करना चाहते थे, लेकिन शुरुआत में टीम नहीं बना सके। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने कुछ संगीतकारों के साथ काम शुरू किया और पूरी टीम तैयार होने के बाद अब कुछ गाने भी तैयार किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे म्यूजिक से इतना प्यार है कि तीन साल पहले मैंने म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। बचपन से ही म्यूजिक के लिए मेरा पैशन रहा है और मेरे कमरे में हमेशा म्यूजिक बजता रहता है।"अनुभव सिन्हा ने कहा कि 'बनारस बीट' उनके लिए केवल नया उपक्रम नहीं, बल्कि संगीत के प्रति लंबे समय से चले आ रहे उनके जुनून को आगे बढ़ाने का माध्यम है। वह अपनी टीम के साथ मिलकर नए गीत तैयार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित