पटना , फरवरी 17 -- बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि नेत्रहीन और मूक बघिर छात्रों को अनुबंध पर पढा रहे विशेष शिक्षकों की पात्रता परीक्षा पर सरकार विचार करेगी।
मंत्री श्री कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मिथिलेश तिवारी के अल्पसूचित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विद्यालयों में नेत्रहीन और मूक बघिर छात्रों को पढ़ाने वाले स्थाई विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है। उन्होनें कहा कि राज्य में अनुबंध पर काम कर रहे 788 विशेष शिक्षकों में सिर्फ 125 ही पात्रता परीक्षा पास कर पाए थे। उन्होंने कहा कि पात्र सभी 125 शिक्षकों को स्थाई नौकरी दी जाएगी और स्थाई योगदान के दिन से उन्हें सभी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जो अनुबंध पर आधारित शिक्षक पहली पात्रता परीक्षा में छूट गए हैं, उनकी पुनः परीक्षा पर सरकार विचार करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित