मुंबई , मार्च 05 -- बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा ने प्रतिष्ठित ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में शानदार दोहरी जीत हासिल करते हुए बेस्ट डेब्यू फीमेल और व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया।
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाले इन अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में एक भव्य समारोह में किया गया।
अनीत की इस उपलब्धि ने न केवल उनके अभिनय कौशल को रेखांकित किया, बल्कि देशभर के दर्शकों के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को भी दर्शाया। इन सम्मानों के साथ अनीत पड्डा ने खुद को बॉलीवुड की सबसे होनहार नई अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित