प्रयागराज, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 12 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ परिसर में जा घुसी। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर मेजारोड पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई।कठौली गांव के समीप मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रही यह कार अचानक अनियंत्रित होकर राजमार्ग किनारे स्थित एटीएम बूथ की छावनी से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित