पौड़ी गढ़वाल/देहरादून , अगस्त 07 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल परिवार के सदस्यों को निजी वाहन से घुमाने ले जा रहा एक ठेकेदार परिवार के पांच सदस्यों सहित शुक्रवार को गहरी खाई में वाहन गिरने से काल कवलित हो गया। जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए भेजा गया है। यह सभी लोग राज्य के हरिद्वार जनपद अन्तर्गत लक्सर के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश सिंह पंवार ने बताया कि आज 11.30 बजे थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या बोलेरो यूके 08 बीएल 0387 अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिसमें से घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित