रूद्रप्रयाग , जून 06 -- उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद में शनिवार सुबह एक दोपहिया वाहन स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस कारण उसपर सवार एक महिला और पुरुष दोनों घायल हो गए। पुरुष को ज्यादा चोट होने के कारण अस्पताल ले जाया गया है।
जनपद आपात कालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक प्रातः 06.55 बजे सूचना दाता साबर सिह द्वारा अवगत कराया गया कि संन बैड केे समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लगभग 50 मी0 गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 02 व्यक्ति सवार है, जो सनबैंड से रूद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित