देहरादून , अप्रैल 05 -- उत्तराखंड के टिहरी जनपद में रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना स्थल पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की रेस्क्यू टीम ने चालक का शव बरामद कर खाई से बाहर निकाल स्थानीय नागरिक पुलिस के सुपुर्द किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के मनोज उर्फ शीशपाल के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज टिहरी गढ़वाल जनपद के चौकी तीन धारा से सूचना मिली कि महादेव चट्टी के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटना स्थल गई। जहां पहुंचकर टीम द्वारा सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे ट्रक तक पहुंच बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित