छपरा , सितम्बर 27 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एक निजी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव निवासी रामजीत प्रसाद (48) जयप्रकाश विश्वविद्यालय में निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। शनिवार देर रात वह साइकिल से अपने घर से ड्यूटी के लिए विश्वविद्यालय आ रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी और उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में रामजीत प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित