सिरसा, मार्च 22 -- हरियाणा - पंजाब के सरहद के कस्बा मौड़ मंडी के पास बीती रात एक कार यू टर्न लेते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस सडक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पलिस ने घायलों व दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
घायलों ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। थाना मौड़ मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है,पुलिस ने सिरसा के गांव रोड़ी स्तिथ एक नशा मुक्ति केंद्र संचालक हरप्रीत सूच व अरुण कुमार के खिलाफ भांदस की धारा 304 व 105 बीएनए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। चारो शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र कपूर सिंह, मनप्रीत पुत्र सुखदेव निवासी धनोला जिला बरनाला व जश्न सिंह निवासी काहनगढ़ के रूप में हुई है।
थाना मौड मंडी के थानाधिकारी सरदार तरनदीप सिंह ने बताया कि, उन्हें देर रात इस सड़क हादसे की सूचना मिली थी। यह हादसा मौड मंडी-तलवंडी साबो रोड पर नत पैलेस के पास एक टी-पॉइंट पर यू-टर्न करते समय कार पेड से टकराने से हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्ड. जबकि दो गंभीर रूप से घायलों ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये चारों लोग रोड़ी गांव के नशामुक्ति केंद्र में उपचार ले रहे थे।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रोड़ी में एक नशा मृक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए रहते थे। इन लोगो को केंद्र संचालक ने एक नशे के आदी युवक को लाने के लिए बरनाला जिले धनौला गांव भेजा था जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने रोड़ी गांव के नशामुक्ति केंद्र संचालकों की धरपकड़ के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित