शिवपुरी , जनवरी 26 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में श्रीनगर गांव के पास आज एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री सहित कार चालक की भी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल सवार का नाम रेशम सिंह तथा उनकी पुत्री का नाम प्रियंका बताया गया है। हादसे में कार चालक राहुल लोधी की भी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिछोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित