चंडीगढ़ , जुलाई 17 -- हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि पिछले 19 दिनों से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का राष्ट्रीय राजधानी में किया जा रहा अनशन केवल एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की उस पीड़ा का प्रतीक है, जो लगातार पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की खामियों और जवाबदेही के अभाव के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि युवाओं का विश्वास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी है और सरकार की जिम्मेदारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही खामियों का सबसे अधिक नुकसान मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को उठाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित