मुंबई , दिसंबर 24 -- ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.', 28 दिसंबर को शाम सात बजे अनमोल सिनेमा पर दिखायी जायेगी।
अपनी कला के माहिर निर्देशक नाग अश्विन की कल्पना से जन्मी 'कल्कि 2898 ए.डी.' भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय साबित हुई है। अपने शानदार वीएफएक्स, बेमिसाल दृश्यों के अलावा पुराणों एवं भविष्य की दुनिया के अनोखे संगम के साथ, यह फिल्म एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आई है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। चाहे भव्य युद्ध हों या कल्पनाओं के शहर, हर सीन इतनी बारीकी से गढ़ा गया है कि लगेगा, जैसे आप उसी दुनिया का हिस्सा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित