पुडुचेरी , मई 4 -- पुडुचेरी में अन्नाद्रमुक राज्य सचिव ए अनबाझगन ने सोमवार को उप्पलम सीट से टीवीके के एस शिवा को 1,026 वोटों के अंतर से हराया।
गौरतलब है कि 09 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में श्री अनबाझगन ने सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (जिसमें भाजपा भी शामिल थी) के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा।
पिछले चुनाव में उन्हें द्रमुक उम्मीदवार अनिबल कैनेडी ने हराया था, जो इस बार तीसरे स्थान पर रहे।
अन्नाद्रमुक ने इस बार उप्पलम और ओरलियनपेट सीटों से चुनाव लड़ा था। श्री अनबाझगन ने उप्पलम सीट से विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के अपने प्रतिद्वंद्वी शिवा को हराकर जीत हासिल की।
श्री अनबाझगन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के एस शिवा को 1026 मतों के अंतर से हराया। श्री अनबाझगन को कुल 9099 मत पड़े जबकि श्री शिवा ने 8073 मत हासिल किये। तीसरे स्थान पर द्रमुक के ए. केन्नेडी रहे जिन्हे 5327 मत पड़े। इसके अलावा नोटा में 151 वोट डाले गये।
इस बार अन्नाद्रमुक ने द्रमुक से यह सीट छीन ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित