अहमदाबाद , दिसंबर 06 -- गुजरात में अहमदाबाद की अनंत राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में 299 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित तथा ज़ोहो कॉर्पोरेशन के मुख्य वैज्ञानिक एवं सह-संस्थापक डॉ. श्रीधर वेम्बू ने कहा कि अनंत के छात्रों की रचनात्मकता और उद्देश्यपूर्ण डिजाइन ने मुझे प्रभावित किया है। यहां मैंने उल्लेखनीय कार्य देखा, उस प्रकार का नवाचार जिसकी हमारे देश को तत्काल आवश्यकता है। हम अक्सर अपने अतीत की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, लेकिन वर्तमान में जो कुछ हम बना रहे हैं, उसका सम्मान करने के लिए हम शायद ही कभी रुकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित