श्रीनगर , जुलाई 21 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को अनंतनाग में 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज होने के बाद एक और आरोपी को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर तैनात फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए रूटीन चेकिंग के दौरान उसकी पहचान की। वीरसरन निवासी आरोपी दानिश अमीन रेशी को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच के समय लंगनबल में रोका गया।

उन्होंने बताया कि फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम ने एक अलर्ट जारी किया जिससे पता चला कि वह पहले के एक आपराधिक मामले में शामिल था। बाद में जांच करने पर पता चला कि वह पहलगाम पुलिस थाने में यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ़्तारी सालाना यात्रा के लिए की गयी स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। इस यात्रा के दौरान वॉन्टेड लोगों की पहचान करने और यात्रा के रास्ते पर सुरक्षा मज़बूत करने के लिए एफआरएस जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित