भरतपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई कस्बे के एक निजी विद्यालय के अध्यापक के खिलाफ स्कूल की एक छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक छात्रा के साथ करीब आठ महीने से छेड़छाड़ करने के साथ ही पीछा करते हुए छात्रा के घर पहुंचने लगा था। वह छात्रा को धमकी देकर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद शिक्षक की करतूत को लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसके बाद से आरोपी अध्यापक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित