भरतपुर , मार्च 01 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय स्कूल भवन की छत भरभराकर गिर गई, सौभाग्य से एक अध्यापक की सजगता से बच्चे बाल बाल बच गये।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि नगला भगत में स्थित सरकारी स्कूल में सभी बच्चे होलिकात्सव मना रहे थे। होलिकोत्सव के कुछ क्षणों के बाद अचानक छत के चटकने की आवाज आई। एक बच्चे ने बताया कि छत के चटकने की आवाज सुनकर प्रवीण सर ने कहा, "बच्चों भागो और बाहर निकल जाओ, छत टूट सकती है।" इस पर सभी बच्चे भवन से निकल गये। उसके कुछ ही क्षण बाद छत धराशाई हो गयी।
इसके कारण कई बच्चों की जान बच गई। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि धराशाई हुई छत जर्जर नहीं थी। जिसकी वजह से उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराना उचित नही समझा गया, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से सभी अचंभित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित