शिवपुरी , फरवरी 17 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा अनुविभागीय मुख्यालय में अधिवक्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन रावत है। गत 14 फरवरी को करेरा में न्यायालय जाते समय अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना का मास्टरमाइंड सचिन रावत फरार चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार सूचना के आधार पर करेरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित